उत्तराखंड - यहां जंगल में मिला 500 व 1000 के पुराने नोटों का ढेर, मचा हड़कंप

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

उत्तराखंड - यहां जंगल में मिला 500 व 1000 के पुराने नोटों का ढेर, मचा हड़कंप

5555555555555

नैनीताल जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां जंगल में कुत्ता खोजने गए लोग उस समय हैरान रह गए जब उन्हें वहां पुराने 500 और 1000 के नोटों का ढेर दिखा।


 

नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट) नैनीताल जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां जंगल में कुत्ता खोजने गए लोग उस समय हैरान रह गए जब उन्हें वहां पुराने 500 और 1000 के नोटों का ढेर दिखा।

 

बता दें ये नोट 2016 में नोटबंदी के बाद बंद कर दिए गए थे। अब ये नोट मिलने से स्थानीय लोगों और प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नोटों को बरामद किया।

 

जानकारी के अनुसार नैनीताल के हिमालय दर्शन के पास एक पालतू कुत्ता गायब हो गया था. जिसके बाद लोग उसकी खोजबीन में जंगल में पहुंचे तो तभी वहां काफी संख्या में पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट जगह जगह बिखरे दिखे। 

स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ पुराने नोट ढेर में बिखरे थे, तो कुछ पेड़ों पर अटके थे। इनमें से कुछ नोट बारिश से गलकर खऱाब हो गए थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचती पुलिस ने सभी नोटों को बरामद किया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है कि कौन प्रतिबंधित नोटों को यहां फेंककर गया।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे