उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, दो गंभीर

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, दो गंभीर

accident


 नैनीताल ( उत्तराखंड पोस्ट)  नैनीताल में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पाइंस क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

 

 

इस हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

 

 

घूमने आए थे तीनों दोस्त

जानकारी के अनुसार जोधपुर निवासी अरविंद सिंह (24) अपने दोस्त युवराज सिंह (20) के साथ घूमने के लिए कैंची धाम आए थे। सोमवार सुबह वे हल्द्वानी पहुंचे, जहां उन्होंने अपने मित्र राहुल कुमार (20) को भी साथ ले लिया। इसके बाद तीनों कैंची धाम और घोड़ाखाल मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुए।

परीक्षा के चलते तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

दर्शन के बाद तीनों राहुल को नैनीताल छोड़ने के लिए निकले। बताया जा रहा है कि राहुल की दोपहर करीब डेढ़ बजे इंटरनल परीक्षा थी, जिसके चलते वे जल्दबाजी में थे और कार तेज रफ्तार में चलाई जा रही थी।

100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

पाइंस श्मशान घाट के पास मोड़ काटते समय चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा बेहद भयावह था।

एक की मौत, दो की हालत गंभीर

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने हल्द्वानी निवासी राहुल कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं अरविंद और युवराज की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे