कैंची धाम दर्शन को जा रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, 1 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

कैंची धाम दर्शन को जा रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, 1 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

tttttt

नैनीताल जिले से बड़े हादसे की खबर मिली है। रविवार सुबह भवाली मार्ग में भूमियाधार के पास पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।


 नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट) नैनीताल जिले से बड़े हादसे की खबर मिली है। रविवार सुबह भवाली मार्ग में भूमियाधार के पास पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

 

 जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर यूपी निवासी अजय श्रीवास्तव अपने दोस्त ओमप्रकाश और शिवा सक्सेना के साथ अपने वाहन से रविवार सुबह नैनीताल से कैंची धाम जा रहे थे। भूमिहार से कुछ आगे पहुंचने पर अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। कार की रफ्तार तेज होने के कारण चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका। और कार रांग साइड पर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

 

घटनास्थल के पास ही फूड वेन संचालित करने वाले युवकों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने युवकों को 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अजय श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया है। जबकि शिवा सक्सेना और ओमप्रकाश को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे