उत्तराखंड | अजय भट्ट को मिला इंतजार का फल, PM मोदी ने दी दो अहम विभागों की जिम्मेदारी

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

उत्तराखंड | अजय भट्ट को मिला इंतजार का फल, PM मोदी ने दी दो अहम विभागों की जिम्मेदारी

Ajay_Bhatt

मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल के बाद अब विभागों का बंटवारा शुरू हो गया है। उत्तराखंड की नैनीताल सीट से सांसद राज्य मंत्री अजय भट्ट को पीएम मोदी की टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उत्तराखंड में 2017 में बीजेपी सरकार गठन में अहम भूमिका निभाने वाले अजय भट्ट को सब्र और इंतजार का फल मिला है और दो अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी मिली है।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया- आज शपथ लेने वाले सभी साथियों को मैं मुबारकबाद पेश करता हूं और मंत्री के तौर पर कार्यकाल शुरू करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। हम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और मज़बूत और समृद्ध  भारत बनाने के लिए लगातार काम करते रहेंगे। इसके साथ पीएम ने हैषटेग दिया, #Govt4Growth यानी विकास के लिए सरकार।

अजय भट्ट को अहम मंत्रालय

मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल के बाद अब विभागों का बंटवारा शुरू हो गया है। उत्तराखंड की नैनीताल सीट से सांसद राज्य मंत्री अजय भट्ट को पीएम मोदी की टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उत्तराखंड में 2017 में बीजेपी सरकार गठन में अहम भूमिका निभाने वाले अजय भट्ट को सब्र और इंतजार का फल मिला है और दो अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी मिली है।

पीएम मोदी ने राज्यमंत्री अजय भट्ट को अहम विभाग दिए हैं। अजय भट्ट को MoS डिफेंस और MoS टूरिज्म की जिम्मेदारी मिली है।

 

गृह मंत्री अमित शाह को सहकारिता मंत्रालय की भी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अलावा आज शपथ लेने वाले मनसुख मांडविया को स्वास्थ्य मंत्रालय का प्रभार दिया दिया गया है। जबकि पीएम मोदी विज्ञान और प्रोद्योगिकी मंत्रालय खुद संभालेंगे।

मनसुख मांडविया को स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ साथ रसायन और उर्वरक मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। खास बात ये है कि 53 मंत्रालयों को अब 30 कैबिनेट मंत्री संभालेंगे यानी कई मंत्रियों को दो मंत्रालय सौंपे जाएंगे।

अश्निनी वैष्णव अब देश के नए रेल मंत्री होंगे। उन्हें आईटी मंत्री का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। धर्मेंद्र प्रधान को अब शिक्षा मंत्री बना दिया गया है। प्रधान को कौशल विकास मंत्रालय की भी ज़िम्मेदारी दी गई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को सिविल एविएशन मंत्रालय सौंपा गया है।

सिविल एविएशन मंत्री रहे हरदीप सिंह पुरी अब देश के पेट्रोलियम मंत्री होंगे। उनके पास अर्बन डेवलपमेंट मिनिस्ट्री भी रहेगा। अनुराग ठाकुर को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और युवा एवं खेल मंत्रालय सौंपा गया है। मीनाक्षी लेखी विदेश राज्य मंत्री बनाई गईं हैं। इसके साथ उनके पास संस्कृति मंत्रालय की भी ज़िम्मेदारी होगी। खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय पशुपति पारस को दिया गया है और कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल को अब कपड़ा मंत्रालय भी सौंपा गया है।

स्मृति ईरानी अब सिर्फ महिला एवं बाल विकास मंत्री रह गई हैं। इससे पहले उनके पास कपड़ा मंत्रालय भी था, जिसे अब पीयूष गोयल को दे दिया गया है। उनके अलावा भूपेंद्र यादव को श्रम मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। गिरिराज सिंह ग्रामीण विकास मंत्री बनाए गए हैं।

अब देश के नए कानून मंत्री किरेन रिजिजू होंगे। आज ही रविशंकर प्रसाद ने कानून मंत्री के पद से इस्तीफा दिया है। आरके सिंह को ऊर्जा मंत्री बनाया गया है। आरके सिंह पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। आरके सिंह देश के गृह सचिव भी रह चुके हैं। सर्बानंद सोनोवाल को आयुष मंत्री बनाया गया है। उनके पास शिपिंग वाटरवेज़ मंत्रालय भी रहेगा। नारायण राणे को लघु मध्य उद्योग मंत्री बनाया गया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे