उत्तराखंड | गहरी खाई में जा गिरी मैक्स, एक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

उत्तराखंड | गहरी खाई में जा गिरी मैक्स, एक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

max

 नैनीताल जिले के ओखलकांडा क्षेत्र में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।


नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट) नैनीताल जिले के ओखलकांडा क्षेत्र में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक मिड़ार से पतलोट को आ रही मैक्स अनियनत्रित होकर अमजड के चर्रा बेंड के पास गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में ग्राम सभा पदमपुर निवासी शिव ओम महरा पुत्र जमन सिंह महरा (30 साल) की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल भुवन चंद्र पनेरु पुत्र धन देव को 108 से हल्द्वानी भेजा गया है।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे