उत्तराखंड | दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में MBBS छात्र की मौत, परिवार में कोहराम
जानकारी के अनुसार तल्लीताल निवासी अवनीश साह (24) सोमवार की शाम अपनी कार संख्या यूके04पी-4666 में कालाढूंगी से नैनीताल की ओर आ रहे थे। वह मंगोली के समीप पहुंचे ही थे कि मोड़ में सामने से आ रहे दिल्ली के पर्यटक की कार संख्या- डीएल2सीबी- 0687 से उसकी कार सामने से भिड़ गई।
हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में सोमवार शाम को एक दर्दनक हादसे में एक युवक की जान चली गई। नैनीताल-कालाढूंगी रोड में मंगोली के समीप दो कारों की भिड़ंत में एक कार सवार की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे मं शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






