उत्तराखंड - अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पिकअप वाहन, एक की मौत, 14 लोग घायल

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

उत्तराखंड - अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पिकअप वाहन, एक की मौत, 14 लोग घायल

accident


 

नैनीताल ( उत्तराखंड पोस्ट)   नैनीताल जिले से में रविवार देर रात बड़ा सड़क हादसा  हो गया। दुर्घटना बेतालघाट थाना क्षेत्र में रातीघाट-बेतालघाट मोटर मार्ग पर एक पिकअप अनियंत्रित होकर 100 फिट गहरी खाई में जा गिरा हादसे में एक की व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हो गए

 

मिली जानकारी के मुताबिक वाहन में सवार सभी लोग बेतालघाट महोत्सव से खरीदारी कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर निजी वाहन से बेतालघाट सीएचसी ले जाया गया. अस्पताल में नैनीचैक निवासी 65 वर्षीय उम्मेद सिंह मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हो गए हैं।  घायलों में 6 लोगों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे