उत्तराखंड | झूठे निकले संप्रेक्षण गृह में किशोरी से दुष्कर्म के आरोप, अनुसेवक-होमगार्ड का निलंबन निरस्त

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

उत्तराखंड | झूठे निकले संप्रेक्षण गृह में किशोरी से दुष्कर्म के आरोप, अनुसेवक-होमगार्ड का निलंबन निरस्त

Breaking

आपको बता दें कि हाल ही में हल्द्वानी स्थित सम्प्रेषण गृह में रह रही किशोरी ने विभागीय अधिकारियों पर अपने साथ दुष्कर्म की जानकारी दी थी। जिसके बाद मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय स्तर पर एक जांच कमेटी का गठन किया था।


 

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से एक हैरान करने वाली खबर मिल रही है। नैनीताल जिले के हल्द्वानी बाल संप्रेक्षण गृह की किशोरी द्वारा विभागीय अधिकारियों पर लगाए गए दुष्कर्म के आरोप जांच में झूठे पाए गए हैं। जिसके बाद संप्रेक्षण गृह की महिला कर्मचारी को निर्दोष पाते हुए नियुक्ति पर बहाल कर दिया है।

क्या है पूरा मामला ?

आपको बता दें कि हाल ही में हल्द्वानी स्थित सम्प्रेषण गृह में रह रही किशोरी ने विभागीय अधिकारियों पर अपने साथ दुष्कर्म की जानकारी दी थी। जिसके बाद मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय स्तर पर एक जांच कमेटी का गठन किया था। साथ ही सम्प्रेषण गृह में कार्यरत अनुसेवक और होमगार्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया था। वहीं पूरे मामले की पुलिस के स्तर से भी जांच की जा रही थी।

अब मंत्री रेखा आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मामले की महिला कल्याण विभाग व पुलिस विभाग के द्वारा जांच की गई, जिसमें किशोरी द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोप झूठे पाए गए हैं। जिसके बाद जिसके बाद विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने अनुसेवक और होमगार्ड के निलंबन को निरस्त कर दिया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे