चंद्रयान-3 मिशन मून में उत्तराखंड का बेटा भी शामिल, बढ़ाया देश का मान

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

चंद्रयान-3 मिशन मून में उत्तराखंड का बेटा भी शामिल, बढ़ाया देश का मान

uuuuuuuuuuu

चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है। बुधवार शाम चंद्रयान 3 ने चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी। ऐसा करने वाला भारत पहला देश बन गया है।


 

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है। बुधवार शाम चंद्रयान 3 ने चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी। ऐसा करने वाला भारत पहला देश बन गया है।

 

 चंद्रयान-3 की सफलता में नैनीताल का होनहार बेटा जितेश धारियाल भी शामिल था। मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के लालकुआं निवासी जितेश धारियाल  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में है। जितेश इसरो में मैकेनिकल वैज्ञानिक के पद पर तैनात हैं।

जितेश ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई आर्यमन विक्रम बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ लर्निंग हल्द्वानी से की है। इसके बाद एनआईसी कुरुक्षेत्र में बीटेक किया था। इसके बाद निजी कंपनी में अच्छे पैकेज पर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड में डिप्टी मैनेजर पद पर जाब भी मिल गई, इसके बाद जितेश का चयन जून 2022 को इसरो में हो गया था।

 

जितेश के पिता कैलाश सेंचुरी पेपर मिल से सेवानिवृत्ति हैं। जबकि उनकी मां एक हाउस वाइफ हैं। जानकारी के अनुसार जितेश के पिता कैलाश धारियाल ने बताया कि चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग के दिन उनका बेटा मिशन के प्रमुख हिस्से में शामिल था। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub