नैनीताल में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, कई घायल

  1. Home
  2. Uttarakhand

नैनीताल में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, कई घायल

333333333333333333333


 नैनीताल ( उत्तराखंड पोस्ट)  नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर खूपी के पास शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार केमू बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए।

 

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,  हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट जा रही केमू की बस संख्या यूके-04 पीए-1112 भूमियाधार क्षेत्र के खुपी में सड़क पर ही पलट गई। बताया गया है कि बस में 14 लोग सवार थे । बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर ज्योलीकोट चौकी प्रभारी श्याम सिंह बोरा सहित पुलिस कर्मचारी पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। इसके अलावा सात अन्य यात्री भी घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को 112 सेवा के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य संभाला। ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज श्याम बोरा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर ओवरटेक के दौरान संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे