उत्तराखंड से बड़ी खबर- कांग्रेस को बड़ा झटका , इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pauri-Garhwal

उत्तराखंड से बड़ी खबर- कांग्रेस को बड़ा झटका , इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी

Congress

उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। बुधवार सुबह कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पौड़ी जिले की द्वारीखाल के दिग्गज ब्लॉक प्रमुख ,महेंद्र सिंह राणा ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया  उन्होंने विधिवत रूप से कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया ।उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को त्याग पत्र भेजा। 


पौड़ी (उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। बुधवार सुबह कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पौड़ी जिले की द्वारीखाल के दिग्गज ब्लॉक प्रमुख ,महेंद्र सिंह राणा ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया  उन्होंने विधिवत रूप से कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया ।उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को त्याग पत्र भेजा। 

 

रिपोर्टस के मुताबिक ब्लॉक प्रमुख ने अपने त्याग पत्र में लिखा है कि “मैं उत्तराखण्ड प्रदेश में विगत 25 वर्षों से लगातार कांग्रेस पार्टी का सक्रिय सदस्य रहा हूं तथा विगत 15 वर्षों से पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी संगठन को अपनी सेवायें देता आ रहा हूं। वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सदस्य तथा प्रदेश महामंत्री के रूप में तन-मन-धन से पार्टी संगठन की सेवा कर रहा हूं।

 

पार्टी में इतने लम्बे समय की सेवा के बाद मेरे द्वारा वर्ष 2017 एवं 2022 के विधानसभा चुनाव में यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी बनाये जाने हेतु टिकट की दावेदारी की गई तथा मुझे पूरा विश्वास था कि पार्टी नेतृत्व मेरी लम्बी सेवा को देखते हुए मुझे उपकृत करेगा, परन्तु पार्टी संगठन द्वारा मेरी लम्बी सेवा के बावजूद मेरी लगातार उपेक्षा की गई।

वर्तमान में उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस संगठन में जिस प्रकार गुटबाजी एवं पुराने कार्यकर्ताओं की घोर उपेक्षा की जा रही है उससे ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस पार्टी संगठन में निष्ठावान एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं की बजाय चाटुकारिता तथा भाई-भतीजावाद को तरजीह दी जा रही है जिससे मेरे जैसे निष्ठावान कार्यकर्ता आहत हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे