उत्तराखंड - चारा लेने गई महिलाओं पर हाथी ने बोला हमला, एक की मौत, 4 घायल

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pauri-Garhwal

उत्तराखंड - चारा लेने गई महिलाओं पर हाथी ने बोला हमला, एक की मौत, 4 घायल

elephant

पौड़ी गढ़वाल ज़िले के कोटद्वार में जंगल में घास लेने गई पांच महिलाओं पर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि 4 महिलाएं घायल बताई जा रही हैं। तीनों महिलाओं को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


 

पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड पोस्ट) पौड़ी गढ़वाल ज़िले के कोटद्वार में जंगल में घास लेने गई पांच महिलाओं पर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि 4 महिलाएं घायल बताई जा रही हैं। तीनों महिलाओं को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह लैंसडोन फॉरेस्ट जोन की कोटद्वार रेंज के लालपुर इलाके में कुछ महिलाओं मवेशियों का चारा लेने के लिए जंगल की ओर गई थी। इसी दौरान हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। भाग रही महिलाओं में लक्ष्मी चौधरी (48) की मौत हो गई। वहीं उनके साथ ही तीन महिलाएं गंभीर रूप से चोटिल हो गईं। तीनों महिलाओं को अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

हाथी के हमले में सुनीता देवी पत्नी सुनील जावाल उम्र 40 वर्ष , सुमन देवी पत्नी अजय कुमार उम्र 37 वर्ष , अनीता देवी पत्नी मुकेश सिंह उम्र 42 वर्ष , भुवनेश्वरी देवी पत्नी कालूराम उम्र 31 वर्ष घायल हुई हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे