उत्तराखंड | मातम में बदली शादी की खुशियां, दो सगी बहनों समेत 6 की दर्दनाक मौत, 8 घायल

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pauri-Garhwal

उत्तराखंड | मातम में बदली शादी की खुशियां, दो सगी बहनों समेत 6 की दर्दनाक मौत, 8 घायल

accident

जानकारी के अनुसार सोमवार को थाना क्षेत्र पैठाणी के डोबरी गांव से एक बरात सिलोली गांव गई थी। बारात वापस लौटते वक्त बरातियों से भरी एक मैक्स स्योली मल्ली-टीला मोटर मार्ग पर स्योली मल्ली के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। घटना की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया।


 

पौड़ी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के पौड़ी जिले से एक दर्दनाक खबर मिल रही है। पौड़ी जिले में बारात से लौट रहा एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 8 लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। वाहन में कुल 14 लोग सवार थे। दुर्घटना में जाख गांव की एक ही परिवार की दो बेटियों की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को थाना क्षेत्र पैठाणी के डोबरी गांव से एक बरात सिलोली गांव गई थी। बारात वापस लौटते वक्त बरातियों से भरी एक मैक्स स्योली मल्ली-टीला मोटर मार्ग पर स्योली मल्ली के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। घटना की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया।

थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि बरातियों से भरी मैक्स दुर्घटना में चालक अंकित (25) पुत्र प्रकाश लाल निवासी स्योली तल्ली, हयात सिंह पुत्र प्रताप सिंह सिलोली, मेहरवान सिंह पुत्र केदार सिंह सिलोली, जांख निवासी कलम की बड़ी बेटी अंबिका (18) और पांच वर्षीय दृष्टि की मौके पर ही मौत हो गई थी।

थानाध्यक्ष रमोला ने बताया कि 108 सेवा के सहयोग से दो घायलों को सीएचसी पैठाणी व सात को सीएचसी पाबौ में भर्ती कराया गया। सीएचसी पाबौ में उपचार के दौरान मोनिका ने दमतोड़ दिया। यहां से छह घायलों को जिला अस्पताल पौड़ी रेफर किया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रदेश के शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री ने घायलों के उपचार को लेकर जिलाधिकारी को दिशा-निर्देश दिए हैं।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) ने मृतक व्यक्तियों के प्रति गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने मृत आत्माओं की  शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल ने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।


 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे