विधानसभा चुनाव | यमकेश्वर से भाजपा के लिए आई अच्छी ख़बर

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pauri-Garhwal

विधानसभा चुनाव | यमकेश्वर से भाजपा के लिए आई अच्छी ख़बर

यमकेश्वर में मुश्किल में घिरी भाजपा के लिए राहत भरी खबर है। यहां से तीन बार की विधायक विजया बड़थ्वाल को भाजपा आलाकमान मनाने में सफल हो गया है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost दरअसल यहां से टिकट की मजबूत दावेदार विजया बड़थ्वाल इस बार


यमकेश्वर में मुश्किल में घिरी भाजपा के लिए राहत भरी खबर है। यहां से तीन बार की विधायक विजया बड़थ्वाल को भाजपा आलाकमान मनाने में सफल हो गया है।

अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

दरअसल यहां से टिकट की मजबूत दावेदार विजया बड़थ्वाल इस बार अपना टिकट कटने और उनके क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूड़ी की बेटी ऋतु खंडूड़ी को प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज थी।

पार्टी की सूची जारी होने के बाद विजया ने देहरादून में भाजपा से बगावत करने का ऐलान करते हुए नामांकन दाखिल किया था। लेकिन भाजपा मैनेजमैंट ने नाम वापसी की तारीख से पहले विजया बड़थ्वाल को मानाने में बड़ी कामयाबी पाई है।

विधानसभा चुनाव | यमकेश्वर से भाजपा के लिए आई अच्छी ख़बर

आज देहरादून में पार्टी प्रदेश कार्यालय में  विजया बड़थ्वाल नें नाम वापसी का ऐलान कर दिया। इस मौके पर विजया ने कहा कि पार्टी ने उन्हें भंरोसा दिया है कि सरकार बनने के बाद उन्हें अहम जिम्मेदारी से नवाजा जाएगा और उनके सियासी अनुभव का इस्तमाल पार्टी हित में किया जाएगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे