लोकसभा चुनाव | शक्ति प्रदर्शन के साथ अनिल बलूनी ने भरा नामांकन, धामी बोले- सारे रिकॉर्ड टूटेंगे

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pauri-Garhwal

लोकसभा चुनाव | शक्ति प्रदर्शन के साथ अनिल बलूनी ने भरा नामांकन, धामी बोले- सारे रिकॉर्ड टूटेंगे

Baluni

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मै पौड़ी के कंडोलिया मंदिर में प्रार्थना करने आई हूं। गढ़वाल संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी भाई अनिल बलूनी के माथे पर तिलक लगाने आई हूं।


 

पौड़ी (उत्तराखंड पोस्ट) टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले बीजेपी उम्मीदवार ने देहरादून में रोड शो कर अपनी ताकत दिखाई।

भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के नामांकन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वहीं पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने भी मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी औऱ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी मौजूद रही।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मै पौड़ी के कंडोलिया मंदिर में प्रार्थना करने आई हूं। गढ़वाल संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी भाई अनिल बलूनी के माथे पर तिलक लगाने आई हूं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि, दिव्य भूमि है। अब समय आ गया है जिन्होने श्री राम के अस्तित्व को नकारा, धारा 370 को हटाने का विरोध किया। ऐसी कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाते हुए अब की बार भाजपा चार सौ पार का संकल्प पूरा करना है।

उन्होंने कहा कि कोविड काल में पूरे विश्व की नजर भारत पर थी कि एक सौ 40 करोड़ की जनसंख्या वाले भारत देश कैसे इस बीमारी से उभरेगा लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में न केवल हमारे देश ने वैक्सीन बनाई बल्कि दूसरे देशों को भी आपूर्ति कराई। स्मृति ईरानी ने आह्वान किया कि क्या वे ऐसी पार्टी को वोट देंगे जिसने धारा 370 का विरोध किया। अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण को ठुकराया। केंद्रीय मंत्री ने भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को प्रचंड बहुमत से जिताने का आह्वान आमजन से किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने जा रहा है। श्री बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान से कार्य हो रहा है तो श्री केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य। उन्होंने कहा कि सरकार ने लैंड जिहाद के नाम पर हुए अतिक्रमण को हटा कर एक मिसाल कायम की। सीएम धामी ने कहा कि इस बार गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी।

भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने आम जन को भरोसा दिलाया कि जनता के पसीने का ऋण तो वे कभी नहीं चुका पाएंगे, लेकिन जन कल्याण के लिए हर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीवन में कभी नहीं देखा जब जनता ने चुनाव अपने हाथ में लिया। जहां देखो मोदी मय माहौल हो रखा है। आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा। पलायन रोकने के लिए हर वो कार्य किए जाएंगे जो यहां की आवश्यकता है। उन्होंने त्यौहार में अपने गांव आकर तथा अपना वोट अपना गांव के तहत यह कार्य भी किया।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे