सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए जन-अभियान चलाएं: त्रिवेंद्र
पौड़ी (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नगर पालिका परिषद पौड़ी द्वारा नवनिर्मित बहुद्देशीय भवन, गेस्ट हाउस व कर्मचारी निवास का लोकार्पण किया। सर्किट हाउस में नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्यों ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की
पौड़ी (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नगर पालिका परिषद पौड़ी द्वारा नवनिर्मित बहुद्देशीय भवन, गेस्ट हाउस व कर्मचारी निवास का लोकार्पण किया। सर्किट हाउस में नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्यों ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि राज्य सरकार के साथ मिलकर वे अपने क्षेत्र के विकास में काम करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए दो दिन के वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इसमें उन्हें नियमों व प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी। कामकाज में पारदर्शीता अपनाई जाए। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए जन-अभियान चलाएं। प्रधानमंत्री जी की मुहिम को गांव-गांव तक ले जाएं।
Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost
Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे