उत्तराखंड में बड़ा हादसा- यहां खाई में गिरा डंपर, एक की मौत, दो घायल

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pauri-Garhwal

उत्तराखंड में बड़ा हादसा- यहां खाई में गिरा डंपर, एक की मौत, दो घायल

accident


 

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  पौड़ी जिले के सतपुली के पास कुल्हाड़ बैंड पर मंगलवार शाम एक डंपर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में डंपर में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं।

 

 पुलिस के अनुसार, गुमखाल-सतपुली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवालिक कंपनी का डंपर मलबा डंपिंग का कार्य कर रहा था। कुल्हाड़ मोड़ के पास पहुंचते ही डंपर अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद हादसे में घायल लोगों को रेस्क्यू किया गया।  हादसे में चालक बाबी (48) पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम अध्याना नकुड सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) की मौके पर मौत हो गई

 

वहीं, शिवकुमार पुत्र संजीव और सूरज पुत्र जादवीर, दोनों निवासी यमुनानगर, हरियाणा को सतपुली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खाई से निकालकर हंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती करवाया। 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे