शहादत को सलाम | देश के लिए शहीद हुआ उत्तराखंड का एक और लाल

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pauri-Garhwal

शहादत को सलाम | देश के लिए शहीद हुआ उत्तराखंड का एक और लाल

man

 उत्तराखंड और देश के लिए एक बुरी ख़बर है। उत्तराखंड का एक और लाल अपनी धरती मां के लिए शहीद हो गया है। पौड़ी के पाबो ब्लॉक बुराशी गांव के निवासी मनदीप सिंह नेगी जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में शहीद हो गए हैं।


 

पौड़ी ( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड और देश के लिए एक बुरी ख़बर है। उत्तराखंड का एक और लाल अपनी धरती मां के लिए शहीद हो गया है। पौड़ी के पाबो ब्लॉक बुराशी गांव के निवासी मनदीप सिंह नेगी जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में शहीद हो गए हैं।

पौड़ी के पाबो ब्लॉक बुराशी गांव के निवासी मनदीप सिंह नेगी गढ़वाल राइफल में तैनात थे। इस खबर के सामने आने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने अपने सोशल मीडिया पेज पर जानकारी देते हुए लिखा कि मनदीप सिंह नेगी की शहीद होने की दुःखद खबर मिली, ये खबर सुनकर बेहद आघात पहुंचा। उन्होंने आगे लिखा है कि ‘भारत मां के लाडले मनदीप सिंह नेगी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, ईश्वर परिवारजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें’।बताया जा रहा है कि मनदीप सिंह नेगी के 2 बड़े भाई व 1 बहन हैं। मनदीप अपने घर मे सबसे छोटे थे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे