उत्तराखंड | गंगा स्नान के लिए जा रहे थे, खाई में गिरी बोलेरो, 10 लोग थे सवार

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pauri-Garhwal

उत्तराखंड | गंगा स्नान के लिए जा रहे थे, खाई में गिरी बोलेरो, 10 लोग थे सवार

Accident

जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के बीरोंखाल ब्लॉक से हरिद्वार जा रही बोलेरो सतपुली में कुल्हाड बैंड के पास 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


 

पौड़ी (उत्तराखंड पोस्ट) शनिवार को रुद्रप्रयाग में 14 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद रविवार को पौड़ी जिले में एक हादसे में 10 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के बीरोंखाल ब्लॉक से हरिद्वार जा रही बोलेरो सतपुली में कुल्हाड बैंड के पास 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना सुबह करीब छह बजे की है। लोग ग्राम कसानी से बोलेरो वाहन संख्या (UK 15TA 0713) से रवाना होकर हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। वाहन में अधिकतर महिलाएं शामिल थीं। तभी उनका वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

सूचना मिलते ही मौके पहुंची एसडीआरएफ और सतपुली थाना पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर खाई से सभी घायलों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub