उत्तराखंड- जंगल में घास लेने गई महिला पर बाघ ने किया हमला, पहली बार चूका तो दोबारा झपटा

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pauri-Garhwal

उत्तराखंड- जंगल में घास लेने गई महिला पर बाघ ने किया हमला, पहली बार चूका तो दोबारा झपटा

tiger


कोटद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में लगातार बाघ और गुलदार से लोग दहशत में हैं। ताजा मामला पौड़ी गढ़वाल ज़िले कोटद्वार का है। जहां लैंसडोन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज में मंगलवार को बाघ ने एक महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला बुरी तरह से घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। ग्राम पंचायत सकाली के सरूड़ा गांव निवासी पुष्पा देवी (42) पत्नी सुरेंद्र सिंह नेगी गांव की तीन अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास लेने जा रही थी। इस दौरान रेंज कार्यालय और अल्दावा गांव के बीच तलगांव के पास झाड़ी में छिपे बाघ ने उन पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान सबसे आगे चल चली कविता देवी नीचे झुक गई। जबकि उसके पीछे चल रही पुष्पा देवी पर बाघ झपट पड़ा। हमले के बाद पुष्पा देवी नीचे जमीन पर गिर गई। हमले में असफल रहने के बाद बाघ ने महिलाओं पर दोबारा हमले का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं ने शोर मचा दिया, जिससे पर बाघ वहां से भाग निकला। हमले में असफल रहने के बाद बाघ ने महिलाओं पर दोबारा हमले का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं ने शोर मचा दिया।

जिसके बाद बाघ वहां से भाग गया बाघ के हमले के बाद किसी तरह साथी महिलाएं पुष्पा देवी को लेकर गांव पहुंची। जिसके बाद पुष्पा देवी को अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस हमले में पुष्पा देवी बुरी तरह से घायल हुई हैं। उनके एक हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। इसके साथ ही कमर के बांए हिस्से व टांग में बाघ के पंजों से गहरे जख्म हो गए हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे