उत्तराखंड- एम्बुलेंस में छह घंटे तड़पने के बाद प्रसूता ने तोडा दम, परिवार में कोहराम

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pauri-Garhwal

उत्तराखंड- एम्बुलेंस में छह घंटे तड़पने के बाद प्रसूता ने तोडा दम, परिवार में कोहराम

Dead Body


पौड़ी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के पौड़ी से दुखद घटना की खबर सामने आ रही है। यहां प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर उसे रामनगर सीएचसी रेफर किया गया। जहां से डाॅक्टरों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया। प्रसूता छह घंटे एंबुलेंस में तड़पती रही। सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

जानकारी के मुताबिक अमित गौनियाल निवासी मैठाड़ा ग्वीन मल्ला पौड़ी अपनी 24 वर्षीय पत्नी रेनू को  प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार को गांव के पास स्थित बीरोखाल के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां रेनू ने एक बच्ची को जन्म दिया। लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अधिक रक्त स्राव होने लगा।

 

 जिसके बाद डॉक्टरों ने महिला को रामनगर सीएचसी के लिए रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से रेनू को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी हालत अधिक खराब होने पर सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। रेनू के पति अमित ने बताया कि रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में मातम छाया हुआ है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub