बड़ा हादसा - यहां पुलिस का वाहन गहरी खाई में गिरा, 4 जवानों की मौत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pithoragarh

बड़ा हादसा - यहां पुलिस का वाहन गहरी खाई में गिरा, 4 जवानों की मौत

pppppppppppppppppppppp

पिथौरागढ़ में भारत की सीमा से लगे बैतड़ी जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां सोमवार को एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में नेपाल प्रहरी (पुलिस) के चार जवानों की मौत हो गई। वहीं, वाहन चालक समेत नौ जवान घायल हो गए, जिनमें से छह जवानों और चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।


 

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड पोस्ट) पिथौरागढ़ में भारत की सीमा से लगे बैतड़ी जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां सोमवार को एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में नेपाल प्रहरी (पुलिस) के चार जवानों की मौत हो गई।वहीं, वाहन चालक समेत नौ जवान घायल हो गए, जिनमें से छह जवानों और चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारत की सीमा से लगे बैतड़ी जिले के पाटन क्षेत्र मेें चुनाव संपन्न कराकर मतपेटियां जमा कर वापस लौट रहा पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर लगभग तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

 

हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। हादसे में जवान अर्जुन कठायत, रमेश सिंह साउद, लोक बहादुर बाठामगर और दिर्घ बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, गणेश बहादुर खड़का, गोपाल बहादुर पाल, भानु बिष्ट, नरेश कठरिया, पुतली खड़का, टेकेंद्र ऐरी, चंद्र सिंह ठगुन्ना, आशा धामी, चालक दिनेश महर घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही नेपाल प्रहरी और सेना के जवानों ने घटनास्थल पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल भेजा।

हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रहरी गणेश बहादुर खड़का और पुतली खड़का को नेपाल आर्मी के हेलीकॉप्टर से उपचार के लिए नेपालगंज भेजा गया है। अन्य घायल जवानों का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। सीडीओ पंथी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जाएगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे