उत्तराखंड - पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

पिथौरागढ़ जिले से दुखद खबर सामने आई है । यहां बंगापानी गिराली में घास काटने जंगल गई एक महिला की पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से मौत हो गई है।
पिथौरागढ़ (उत्तराखंड पोस्ट) पिथौरागढ़ जिले से दुखद खबर सामने आई है । यहां बंगापानी गिराली में घास काटने जंगल गई एक महिला की पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से मौत हो गई है।
गुरुवार को गिराली के ग्राम प्रधान कृष्ण सिंह कन्याल ने बताया कि दो दिन पूर्व 32 वर्षीय मंजू देवी घास काटने कोनेयाएडी स्थित जंगल गई। इस दौरान एकाएक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो गई। घटना से मृतका के परिजनों में जहां कोहराम मचा हुआ है।
ग्राम प्रधान कन्याल ने बताया कि महिला के अलावा उसके परिवार में पति और तीन बच्चे 12 वर्षीय नेहा, 10 वर्षीय रवि कुमार व 8 वर्षीय मनीषा हैं।पति राम प्रसाद दिव्यांगता के चलते देख नहीं सकते। मृतक महिला ही अब तक खेती और दूध बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही थी। महिला की मौत से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे