उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, यहां महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर भागे लोग
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में रविवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। पिथौरागढ़ में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई।
भूकंप के बाद लोगों में हलचल देखने को मिली। हालांकि, राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
दोपहर 12:51 बजे आया भूकंप
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 51 मिनट पर भूकंप आया। इसका केंद्र उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में था। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 11 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।
कम तीव्रता के इस भूकंप के झटकों से क्षेत्र में लोगों के बीच हलचल रही। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर सामने नहीं आई है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






