अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर CM धामी ने आदि कैलाश में किया योग, बोले- प्रकृति से जोड़ता है योग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग हमारी प्राचीन विरासत का बहुमूल्य उपहार है, जो मनुष्य की मानसिक और शारीरिक शक्ति में वृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाने में सहायता करता है।
पिथौरागढ़ (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आदि कैलाश में योगा किया। सीएम धामी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों के साथ योग किया। सीएम धामी ने अपने योग अभ्यास के जरिए यह संदेश दिया कि योग ना सिर्फ शरीर और मन को स्वस्थ रखता है, बल्कि यह हमें प्रकृति से जोड़ता है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






