प्रदेश के इन पांच जिलों में आज फिर से बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में एक बार फिर से बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में सूबे में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। पांच जिलों में हल्की वर्षा और ढाई हजार फुट से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ
उत्तराखंड में एक बार फिर से बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में सूबे में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। पांच जिलों में हल्की वर्षा और ढाई हजार फुट से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर के फलस्वरूप आज मौसम करवट बदलेगा। जिसके चलते उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों में हल्की वर्षा एवं बर्फबारी हो सकती है।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे