उत्तराखंड - यहां घर के ऊपर गिरा बड़ा बोल्डर,11 साल के बच्चे की मौत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pithoragarh

उत्तराखंड - यहां घर के ऊपर गिरा बड़ा बोल्डर,11 साल के बच्चे की मौत

sucides


 पिथौरागढ़ ( उत्तराखंड पोस्ट ) सीमांत जिले पिथौरागढ़ से दुखद घटना की खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार देर कात को एक मकान के ऊपर पहाड़ी से आया बोल्डर  जा गिरा।  इससे एक 11 साल के लड़के की मौत हो गई जबकि  दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

 

मिली जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ तहसील के नजदीकी गांव देवतपुरचौड़ा में आधी रात अचानक पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर रघुवीर प्रसाद, नरेश कुमार पुत्र स्वर्गीय शिव राम के मकान की दीवारें तोड़ते हुए अंदर घुस गया।  घर के अंदर गहरी नींद में सो रहा पूज्य कुमार उर्फ प्रिंस उम्र 11 साल बोल्डर के नीचे आ गया. इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

 

 

घर में ही सो रहे रघुवीर प्रसाद और नरेश कुमार नाम के दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आई है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआरफ की टीमें देर रात्रि को घटना स्थल पर पहुंची और राहत बचाव का कार्य शुरू किया गया।

 

  दोनों घायलों का इलाज किया गया है। वही मृतक बच्चे का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है. बताया जा रहा है कि पूज्य कुमार अपने परिवार के साथ यहां पर रिश्तेदारी में आया हुआ था. वो वर्तमान में दिल्ली में रहता था। घटना से परिवार में कोहरा मच गया है.

 

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे