PM मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान

  1. Home
  2. Uttarakhand

PM मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु ब्रह्मलीन स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज को भारत सरकार ने मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान दिया है। गृह मंत्रालय ने भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार और मानव सेवा के लिए दिवंगत संत को यह पुरस्कार दिया है। वेद और उपनिषद के ज्ञाता स्वामी दयानंद सरस्वती का 23 सितंबर 2015 को निधन


PM मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान

PM मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मानप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु ब्रह्मलीन स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज को भारत सरकार ने मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान दिया है। गृह मंत्रालय ने भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार और मानव सेवा के लिए दिवंगत संत को यह पुरस्कार दिया है। वेद और उपनिषद के ज्ञाता स्वामी दयानंद सरस्वती का 23 सितंबर 2015 को निधन हो गया था। इससे पहले 11 सितंबर 2015 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऋषिकेश स्थित दयानंद आश्रम पहुंचे थे और उन्होंने अपने आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती का हाल चाल जानने के साथ ही उनका आशीर्वाद लिया था। शिक्षा और सेहत के लिए बेहतरीन काम करने के चलते दयानंद आश्रम को साल 2005 में संयुक्त राष्ट्र की तरफ से अवॉर्ड भी मिल चुका है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे