उत्तराखंड- यहां स्पा सेंटरों पर छापेमारी से मचा हड़कंप,ताले तोड़कर अंदर घुसी पुलिस

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड- यहां स्पा सेंटरों पर छापेमारी से मचा हड़कंप,ताले तोड़कर अंदर घुसी पुलिस

444444444444


 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  रुद्रपुर शहर के एक प्रमुख मॉल में संचालित स्पा सेंटरों पर उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अचानक छापेमारी की।

 

 

यह कार्रवाई एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर की गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ताले तोड़कर अंदर घुसी पुलिस

छापेमारी के दौरान कई स्पा सेंटर बंद मिले। जांच से बचने के लिए संचालकों ने जल्दबाजी में ताले लगा दिए थे, लेकिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ग्राइंडर मशीन से ताले कटवाए और पुलिस टीम अंदर दाखिल हुई।

जांच में मिली गंभीर अनियमितताएं

स्पा सेंटरों के अंदर जांच के दौरान कई युवक और युवतियां मौजूद पाए गए। पुलिस ने सभी से पूछताछ की और उनकी मौजूदगी के कारणों की जानकारी जुटाई। जांच में कई सेंटरों पर नियमों का खुला उल्लंघन सामने आया—

  • लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन में कमी
  • आवश्यक दस्तावेजों का अभाव
  • संचालन में अनियमितताएं

कई संचालक मौके से फरार

छापेमारी की भनक लगते ही कई स्पा सेंटर संचालक अपने प्रतिष्ठान बंद कर फरार हो गए। प्रशासन ने ऐसे सेंटरों के खिलाफ चालानी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात

जिन स्पा सेंटरों के ताले तोड़े गए, उनके बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है, ताकि दोबारा कोई अवैध गतिविधि संचालित न हो सके।

उठे बड़े सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार इन स्पा सेंटरों पर कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन कुछ समय बाद वे फिर से शुरू हो जाते हैं। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर इन सेंटरों को बार-बार संचालन की अनुमति कैसे मिल जाती है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे