उत्तराखंड में करवट बदल सकता है मौसम, चार जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड में करवट बदल सकता है मौसम, चार जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

weather alert


 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है।

 

 

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आंशिक बादल छाने लगे हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय धूप खिल रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज प्रदेश के चार पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के भी आसार हैं। राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

चार जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है। इन जिलों के 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।

मैदानी इलाकों में खिली रहेगी धूप

प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में गुरुवार को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे