उत्तराखंड से दुखद खबर- यहां गुलदार ने महिला को मार डाला

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Rudraprayag

उत्तराखंड से दुखद खबर- यहां गुलदार ने महिला को मार डाला

leopard


 

रुद्रप्रयाग( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मानव वन्य जीव संघर्ष कम होने का नाम नहीं दे रहा है। ताजा मामला रुद्रप्रयाग जिले का है। यहां जखोली ब्लॉक के देवल गांव में खेत में घास काट रही बुजुर्ग महिला को गुलदार ने मार डाला।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक जखोली ब्लॉक मुख्यालय से लगे देवल गांव में मंगलवार शाम 5 बजे सर्वेश्वरी देवी 70) अपने घर से कुछ दूर खेतों में घास काटने गई थीं। तभी गुलदार ने उन पर हमला कर कर दिया। गुलदार महिला को काफी दूर तक घसीटकर ले गया। आसपास काम कर रही महिलाओं ने शोर मचाया तो ग्रामीण वहां पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लिया।


घटना के बाद से ग्रामीणों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग से गुलदार को आदमखोर घोषित कर जल्द मारने की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले तीन माह से क्षेत्र में गुलदार का आतंक बना है। तीन दिन पूर्व ही लम्वाड़ में एक महिला को घायल किया था। जबकि अब महिला की जान चली गई। 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub