उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन युवकों की दर्दनाक मौत
रुद्रप्रयाग ( उत्तराखंड पोस्ट) रुद्रप्रयाग जिले में भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
भीरी से औरिंग की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 250 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस की कोतवाली ऊखीमठ टीम और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। रात के अंधेरे में जवानों ने खाई में उतरकर संयुक्त बचाव अभियान चलाया।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान काफी मशक्कत के बाद दो शवों को बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीसरे शव को निकालने का प्रयास जारी रहा। पुलिस के अनुसार, वाहन में सवार तीनों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।
मृतकों की पहचान नवीन सिंह (30 वर्ष), अंशुल (28 वर्ष) और अमित सिंह (35 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों रुद्रप्रयाग जिला के निवासी बताए जा रहे हैं। प्राथमिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






