उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौत, 6 घायल

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Rudraprayag

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौत, 6 घायल

accident


रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

 

 

बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर पोखरी से रांसी जा रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। वाहन में कुल 10 लोग सवार बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें 108 एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। सीओ रुद्रप्रयाग के नेतृत्व में पुलिस और बचाव दलों ने रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद खाई में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला गया।

चार घायल श्रीनगर हायर सेंटर रेफर

हादसे में घायल छह लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें दो घायलों को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि चार की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर हायर सेंटर रेफर किया गया।

सामान्य उपचार वाले घायल:

  1. उम्मेद सिंह राणा (52), निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ।

  2. राजेंद्र सिंह (56), निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ।

श्रीनगर हायर सेंटर रेफर:

  1. लविश राणा (25), निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ।

  2. वंशिका (8), निवासी ग्राम कांथा, ऊखीमठ।

  3. उर्मिला देवी (33), निवासी ग्राम चिलौंड, गुप्तकाशी।

  4. पूजा (34), निवासी ग्राम कांथा, ऊखीमठ।

हादसे में इन चार लोगों की गई जान

  1. कुंवर सिंह (60), निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ।

  2. मदन सिंह (40), निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ।

  3. सूरत सिंह (42), निवासी ग्राम देड़ा, ऊखीमठ।

  4. बलवीर सिंह (70), निवासी दादा गैड़ बस्ती, रांसी, ऊखीमठ।

रातभर चला रेस्क्यू अभियान

हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा राहत की टीमों ने तत्काल मोर्चा संभाला। अंधेरे और दुर्गम खाई में राहत एवं बचाव कार्य चलाना चुनौतीपूर्ण रहा। टीमों ने रातभर अभियान चलाकर सभी दस लोगों को खाई से बाहर निकाला। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे