उत्तराखंड - घूमने आए थे दो दोस्त, संगम पर नहाते समय एक बहा, खोजबीन जारी

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Rudraprayag

उत्तराखंड - घूमने आए थे दो दोस्त, संगम पर नहाते समय एक बहा, खोजबीन जारी

river


 

रूद्रप्रयाग (उत्तराखंड पोस्ट) रूद्रप्रयाग में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दिल्ली से चोपता घूमने आए दो दोस्तों में से एक संगम के पास नहाते समय नदी में बह गया। एसडीआरएफ युवक की खोज में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नही चल पाया है।

 

 

जानकारी के अनुसार, कशिश बहुगुणा(24) पुत्र राजेश बहुगुणा निवासी दिलशाद गार्डन नई दिल्ली और सौरभ भंडारी पुत्र जसवंत भंडारी निवासी मयूर विहार फेज-3 नई दिल्ली से चोपता घूमने आए थे।

वे दोनों दोपहर करीब तीन बजे चोपता से वापस दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान वे संगम पर  नहाने रुक गए। तभी नहाते समय कशिश बहुगुणा का पैर फिसला और वह नदी में बह गया। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी एसडीआरएफ को दी। युवक की खोजबीन जारी है। बताया गया है कि दोनों मूल रूप से उत्तराखंड में ही पौड़ी जिले के रहने वाले हैं। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे