उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना, युवक ने पत्नी- बेटे पर किया हमला, फिर उठाया खौफनाक कदम

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना, युवक ने पत्नी- बेटे पर किया हमला, फिर उठाया खौफनाक कदम

knife

उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है।


 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है।

 

 

देवाल क्षेत्र के ओडर गांव में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को ओडर गांव निवासी गजेंद्र सिंह ने अचानक अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी और बेटे मयंक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल मां-बेटे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।

हमले के बाद आरोपी गजेंद्र सिंह मौके से फरार हो गया। कुछ समय बाद ग्रामीणों को उसका शव गांव से करीब 500 मीटर दूर एक पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

इस दर्दनाक घटना के बाद ओडर गांव सहित पूरे क्षेत्र में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के पीछे क्या वजह रही।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे