उत्तराखंड में बड़ा हादसा - यहां खाई में गिरी कार, SBI के असिस्टेंट मैनेजर की मौत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Tehri-Garhwal

उत्तराखंड में बड़ा हादसा - यहां खाई में गिरी कार, SBI के असिस्टेंट मैनेजर की मौत

accident

टिहरी जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार एसबीआइ के असिस्टेंट मैनेजर की मौत हो गई है।


 

टिहरी (उत्तराखंड पोस्ट) टिहरी जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार एसबीआइ के असिस्टेंट मैनेजर की मौत हो गई है।

 

                                               

जानकारी के मुताबिक उक्ता हादसा एनएच-58 कोडियाला के पास हुआ। घटनाक्रम के मुताबिक आज दिनाँक 13 दिसम्बर 2022 को थाना देवप्रयाग द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि बछेलीखाल के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें राहत एवं बचाव कार्य हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर पोस्ट ब्यासी से SDRF टीम HC प्रेम बिष्ट के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

                                                                                                                                      

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर देखा गया कि एक स्विफ्ट कार (UK07 AN 5419) अनियंत्रित होने से लगभग 150 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी। उक्त वाहन में एक व्यक्ति सवार था जो देवप्रयाग से देहरादून आ रहा था।

                                                          

SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक अपनी पहुँच बनाई। वाहन सवार व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। टीम द्वारा व्यक्ति का शव 150 मीटर गहरी खाई से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक की पहचान शरद कुमार शर्मा पुत्र स्व शिव चरण शर्मा निवासी बंजारावाला, देहरादून के रुप में हुई।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे