अमेरिकन डाक्‍टर को भाई भारतीय संस्‍कृति, उत्तराखंड आकर इस युवक से हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Tehri-Garhwal

अमेरिकन डाक्‍टर को भाई भारतीय संस्‍कृति, उत्तराखंड आकर इस युवक से हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

aaaaaaa

अमेरिका की एक डाक्‍टर भारतीय संस्‍कृति से इतनी प्रभावित हुई कि उसने उत्‍तराखंड के एक युवक से हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी रचाई और इसके बाद वे दोनों अमेरिका लौट गए।


 

टिहरी (उत्तराखंड पोस्ट) अमेरिका की एक डाक्‍टर भारतीय संस्‍कृति से इतनी प्रभावित हुई कि उसने उत्‍तराखंड के एक युवक से हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी रचाई और इसके बाद वे दोनों अमेरिका लौट गए।

 

जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के चंबा ब्लाॅक के आराकोट निवासी विकास अमेरिका में एक होटल में मैनेजर के पद पर है। अमेरिका में मेडिकल की पढ़ाई कर रही फ्रेंचस्का के बीच दोस्ती हुई और उन्होंने जब घरवालों से शादी करने की बात की तो दोनों के घरवाले मान गये। इसके बाद 16 नवंबर को दोनों की शादी हो गई। इससे पहले अमेरिकी युवती फ्रेंचस्का की शादी के लिए 14 नवंबर को फ्रेंचस्का अपने भाई-बहन और दोस्तों के साथ आराकोट पहुंची थी। इसके बाद 16 नवंबर को धूमधाम से विकास और फ्रेंचस्का की शादी हुई अमेरिकी युवती फ्रेंचस्का की शादी टिहरी में चर्चा का विषय बनी है।

 

विकास के पिता अलेल सिंह रावत ने बताया कि उनका बेटा पिछले छह साल से अमेरिका में नौकरी कर रहा है, वहीं पर उसकी मुलाकात फ्रेंचस्का से हुई। फ्रेंचस्का हिंदू वैदिक संस्कृति से काफी प्रभावित दिखी। वे दोनों एक दूसरे को पांच साल से जानते हैं। अलेल सिंह ने बताया कि बेटे ने अमेरिकी डॉक्टर से शादी करने की इच्छा जताई तो दोनों के परिवार वालों ने हामी भर दी। अब यहां हिंदू रीति-रिवाज में विवाह किया।

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे