उत्तराखंड | विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Tehri-Garhwal

उत्तराखंड | विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Dead Body


टिहरी (उत्तराखंड पोस्ट) टिहरी जिले से एक सनसनीखेज घटना की कबर सामने आई है। बालगंगा तहसील के मयकोट गांव में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला है. मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने उसके पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

 

जानकारी के मुताबिक, मयकोट गांव के जंगल में पैयापानी नामक तोक में रजनी देवी (28) पत्नी हेमंत लाल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ मिला।

 

बताया जा रहा है कि महिला बीती 10 जुलाई से घर से गायब थी. अब उसका शव गांव से कुछ ही दूर जंगल में पैयापानी नामक तोक में मिला है. जिसके बाद महिला के ससुराल पक्ष के लोग राजस्व पुलिस को सूचना देकर शव को फंदे से उताकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर लाया गया।

 

मायके पक्ष के लोगों ने मृतका के पति पर दहेज की मांग करने के साथ आये दिन उससे लड़ाई-झगड़ा का आरोप भी लगाया है। मृतक महिला के दो बच्चे जिनकी उम्र 7 वर्ष और 5 वर्ष है। मृतक महिला की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। राजस्व पुलिस टीम महिला के मौके के कारणों की जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया फिलहाल मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub