टिहरी में बारिश से भारी तबाही, धामी ने क्या स्थलीय निरीक्षण, राहत एवं बचाव कार्य जारी
इससे पहले धामी ने राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र, देहरादून पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि से हुए नुकसान के संबंध में जानकारी प्राप्त की और सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहते हुए जनसुरक्षा को ध्यान में रखकर कार्य करने के लिए निर्देशित किया।
टिहरी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बहेड़ा टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश एवं आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में बचाव एवं राहत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- कल रात यहां बादल फटने और भारी बारिश से जान-माल का नुकसान हुआ है। 3 लोगों की मृत्यु हो गई है। पुलों को बड़ा नुकसान हुआ है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






