उत्तराखंड में भीषण हादसा , खाई में गिरा मिट्टी से भरा डंपर, चालक समेत महिला की मौत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Tehri-Garhwal

उत्तराखंड में भीषण हादसा , खाई में गिरा मिट्टी से भरा डंपर, चालक समेत महिला की मौत

mmmmmmmm


  टिहरी ( उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड के टिहरी जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

 

 

थाना मुनि की रेती क्षेत्र के भद्रकाली स्थित माचिस फै्ट्री तिराहे के पास मिट्टी से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे में डंपर चालक और झोपड़ी में सो रही एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार डंपर भद्रकाली मंदिर से मंगल आश्रम की ओर जा रहा था। इसी दौरान माचिस फैक्ट्री तिराहे के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और डंपर करीब 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा। हादसे के दौरान सड़क पर लगे कंक्रीट डिवाइडर टूटकर नीचे बनी झोपड़ी पर जा गिरे, जिससे झोपड़ी में सो रही उस महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य चलाते हुए टीम ने मलबे में दबी महिला के शव को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। चालक को भी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान चालक फारुख निवासी बहादरपुर, लक्सर (हरिद्वार) और कौशल्या देवी (42) पत्नी सुरेश निवासी बावड़ी, शिवपुरी, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे