लोकसभा चुनाव | विकास और राष्ट्रवाद को एक बार फिर चुनेगा उत्तराखंड: धामी

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Tehri-Garhwal

लोकसभा चुनाव | विकास और राष्ट्रवाद को एक बार फिर चुनेगा उत्तराखंड: धामी

CM Dhami

आज देश में कुछ लोग कहते हैं कि हम मोदी जी को हटाएंगे और भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, परिवारवाद को बढ़ाएंगे जबकि,मोदी जी कह रहे हैं भ्रष्टाचारी जेल में जाने चाहिए। मोदी जी प्रत्येक भ्रष्टाचारी पर कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज रहे हैं।


टिहरी (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को टिहरी लोकसभा सीट के घनसाली में पार्टी प्रत्याशी मालाराज्य लक्ष्मी शाह  समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान धामी ने लोगों से बीजेपी के पक्ष में मतदान की अपील की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनसभा में उमड़ा जनसैलाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में भाजपा की प्रचंड विजय का द्योतक है। निश्चित तौर पर देवभूमि की देवतुल्य जनता 19 अप्रैल के दिन कमल का बटन दबाकर डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर अपनी मुहर लगाने का कार्य करेगी।

धामी ने कहा पूरे देश के अंदर एक ही आवाज है कि मोदी जी की सरकार बनने वाली है। मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोग सड़कों पर आ रहे हैं। रुद्रपुर में आयोजित प्रधानमंत्री जी की रैली में सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए।

आज देश में कुछ लोग कहते हैं कि हम मोदी जी को हटाएंगे और भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, परिवारवाद को बढ़ाएंगे जबकि,मोदी जी कह रहे हैं भ्रष्टाचारी जेल में जाने चाहिए। मोदी जी प्रत्येक भ्रष्टाचारी पर कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज रहे हैं।

प्रधानमंत्री जी के तीसरे कार्यकाल में युवाओं को घर के पास ही रोजगार मिलेगा, आर्थिकी बढ़ेगी इसलिए उन्होंने "स्टार्ट अप इंडिया" और "मेक इन इंडिया" जैसी योजनाएं शुरू की है। आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। भारत में जी 20 का आयोजन हुआ। वह देश के 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानकर काम कर रहे हैं। वह अपना पल-पल देश को समर्पित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा एक पार्टी ने अपने शासन में कहा कि हम गरीबी हटाएंगे लेकिन उनके शासन में गरीब हटते चले गए। पिछले 10 साल में कई परिवार गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। आज हर क्षेत्र में भारत अपना परचम लहरा रहा है। हमने अपनी बहनों को आगे लाने के लिए मातृशक्ति वंदन के कार्यक्रम आयोजित किए थे। हमारी बहनें एक से एक अच्छे उत्पाद बना रही है।

कांग्रेस के स्वहित हमेशा राष्ट्र हित पर भारी रही है। मोदी जी एक भारत-श्रेष्ठ भारत की तर्ज पर देश को आगे बढ़ा रहे हैं। कांग्रेस का मतलब कुशासन, जातिवाद, वोट बैंक, भ्रष्टाचार, परिवारवाद की गारंटी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे