उत्तराखंड | लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो सकते हैं पूर्व कैबिनेट मंत्री!

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Tehri-Garhwal

उत्तराखंड | लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो सकते हैं पूर्व कैबिनेट मंत्री!

bjp

पार्टी के राजनीतिक भविष्य पर चर्चा के दौरान भाजपा में शामिल होने के प्रस्ताव पर कार्यकर्ताओं ने कोई भी निर्णय लेने की जिम्मेदारी पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै पर छोड़ दी है।


 

नई टिहरी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से नेता आपको एक पार्टी से दूरी पार्टी में जाते नजर आएंगे। रविवार को  पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर कमल थाम लिया है तो अब पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै को लेकर खबर मिल रही है कि वो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

मंगलवार को आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड जन एकता पार्टी की भूमिका को लेकर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें लोकसभा चुनाव सहित अन्य कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

पार्टी के राजनीतिक भविष्य पर चर्चा के दौरान भाजपा में शामिल होने के प्रस्ताव पर कार्यकर्ताओं ने कोई भी निर्णय लेने की जिम्मेदारी पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै पर छोड़ दी है।

मंगलवार को पार्टी कार्यालय में उत्तराखंड जन एकता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व से चुनाव में अपनी भूमिका स्पष्ट करने की मांग की। पार्टी के विलय पर चर्चा के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व को भाजपा में शामिल होने की सलाह दी। हालांकि उन्होंने कोई भी निर्णय लेने की जिम्मेदारी केंद्रीय अध्यक्ष पर ही छोड़ दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व मंत्री धनै जो भी निर्णय लेंगे, पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा रहेगा।

पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की भूमिका व अन्य मुद्दों को लेकर बैठक हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राय-शुमारी की गई, जिसमें उन्होंने भाजपा में शामिल होने की सलाह दी है। पूर्व मंत्री ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा, जो भी होगा जल्द सामने आ जाएगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे