उत्तराखंड | इस जिले में होटल के 31 कर्मचारी मिले कोरोना पॉजीटिव, मचा हड़कंप

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Tehri-Garhwal

उत्तराखंड | इस जिले में होटल के 31 कर्मचारी मिले कोरोना पॉजीटिव, मचा हड़कंप

उत्तराखंड | इस जिले में होटल के 31 कर्मचारी मिले कोरोना पॉजीटिव, मचा हड़कंप

कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। उत्तराखंड में भी कोरोना के केस अब तेजी से बढ़ रहे है। टिहरी जिले से बड़ी खबर आ रही है, जिले के तपोवन के ताज होटल के 97 कर्मचारियों में से 31 कर्मचारी पॉजीटिव पाए गए हैं।


टिहरी (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। उत्तराखंड में भी कोरोना के केस अब तेजी से बढ़ रहे है। टिहरी जिले से बड़ी खबर आ रही है, जिले के तपोवन के ताज होटल के 97 कर्मचारियों में से 31 कर्मचारी पॉजीटिव पाए गए हैं।

31 कर्मचारियों के पॉजिटिव पाने जाने के बाद होटल को तीन दिन के लिए होटल पूरी तरह बंद कर दिया गया है। साथ ही अब सबकी कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।

आपको बता दें कि प्रदेश में शुक्रवार को 186 नए संक्रमित मिले हैं। अब राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 99 हजार के पार हो गया है। संक्रमितों की संख्या 99, 258 हो गई है। राहत की बात ये है कि शुक्रवार को 161 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। वर्तमान में 1162 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे