उत्तराखंड में भूकंप के झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड में भूकंप के झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता

earthquake


 

 चमोली (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए।

 

 

 

सुबह करीब 10 बजकर 21 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई।

भूकंप का केंद्र ज्योतिर्मठ बताया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर ने भूकंप की पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार सुबह आए भूकंप का केंद्र ज्योतिर्मठ क्षेत्र में था। इसकी गहराई 10 किलोमीटर बताई गई है. भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों में हलचल रही।

जिले में नुकसान की सूचना नहीं

प्रशासन के अनुसार, भूकंप से जिले में कहीं भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है।

भूकंप के बाद किसी अप्रिय घटना की जानकारी भी सामने नहीं आई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। राहत की बात यह है कि अब तक जिले में किसी तरह के नुकसान की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे