उत्तराखंड- खेलकूद प्रतियोगिता से लौट रहे खिलाड़ियों का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, मची चीख - पुकार

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड- खेलकूद प्रतियोगिता से लौट रहे खिलाड़ियों का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, मची चीख - पुकार

accident


चमोली ( उत्तराखंड पोस्ट)  चमोली से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता से लौट रहीं छात्राओं का वाहन अनयंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

 

 

हादसे में छात्राओं सहित 8 लोग घायल बताये जा रहे हैं।  जानकारी के अनुसार बुधवार को गोपेश्वर में जिला स्तरीय शरदकालीन कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। बुधवार को ही सभी प्रतियोगिताएं संपन्न होने के बाद टीमें वापस भी लौट गई। पोखरी से अलग-अलग आयु वर्ग में बालक-बालिकाओं की टीमें पहुंची हुई थी।

रात आठ बजे रात आठ बजे सलना गांव से करीब दो किमी पहले चौलांडी गदेरे के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी पोखरी पहुँचाया गया।

 बताया जा रहा है चालक और दो छात्राओं को गंभीर चोट आई है। तीनों की हालत गंभीर देख हायर सेंटर श्रीनगर रेफर कर दिया है। जबकि अन्य घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे