मुंबई से परिवार के साथ जन्मदिन मनाने भीमताल आए पर्यटक की मौत, परिजनों में कोहराम

  1. Home
  2. Uttarakhand

मुंबई से परिवार के साथ जन्मदिन मनाने भीमताल आए पर्यटक की मौत, परिजनों में कोहराम

Dead Body


 

नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट)  मुंबई से परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाने भीमताल आए एक व्यक्ति की मौत हो गई । मृतक के परिजनों का कहना है कि अगर समय रहते उन्हें इलाज मिल जाता तो उनकी जान बच जाती।

 

 मिली जानकारी के मुताबिक विनोद आर्या आर्या (74) पुत्र गणपत राय निवासी आरएस नवलकर मार्ग तारवाड़ी चीर बाजार मुंबई परिवार के साथ घूमने भीमताल आए थे। बेटी वसुधा आर्य ने बताया कि वह मुंबई में आईटी कंपनी में जॉब करती है। परिवार में दो बहनें और मां हैं। कहा कि वह 30 नवंबर को पापा विनोद आर्य का बर्थडे बनाने भीमताल आए थे। एक नवंबर को वह नैनीताल घूमने गए। रात को भीमताल स्थित होटल में पापा का बर्थडे बनाया। सोमवार सुबह पिता को लूज मोशन हो गए, इसके बाद उनका शुगर लो हो गया।

 

 भीमताल में उसे ठीक से उपचार नहीं मिल पाया। गंभीर अवस्था में हल्द्वानी रेफर कर दिया गया और एसटीएच में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की बेटी ने पहाड़ पर चिकित्सा सुविधा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।मृतक की बेटी ने कहा है कि समय पर अगर उनके पिता को इलाज मिल जाता तो उनके पिता की जान बच सकती है।  विनोद आर्या की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे