उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा- अलकनंदा नदी में बहा NIT का छात्र , सर्च ऑपरेशन जारी

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा- अलकनंदा नदी में बहा NIT का छात्र , सर्च ऑपरेशन जारी

river


 श्रीनगर ( उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड के श्रीनगर से एक दुखद खबर सामने आई है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान श्रीनगर में पढ़ाई कर रहा एक छात्र अलकनंदा नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेलंगाना निवासी आनंद सोहन (23), जो बीटेक कंप्यूटर साइंस तृतीय वर्ष का छात्र था, रविवार शाम करीब चार बजे अपने चार दोस्तों के साथ नदी में नहाने उतरा था। इसी दौरान नदी की तेज धारा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

 

मौके पर मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वे सफल नहीं हो सके और देखते ही देखते वह पानी में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अधिकारियों के अनुसार छात्र की तलाश के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

 

पहाड़ी नदियों में खतरा

विशेषज्ञों का कहना है कि अलकनंदा जैसी पहाड़ी नदियों में पानी का बहाव अत्यंत तेज और अनियमित होता है। ऐसे में बिना सुरक्षा इंतजाम के नदी में उतरना बेहद जोखिम भरा साबित हो सकता है।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे नदियों में नहाने या किनारे जाने से पहले सतर्कता बरतें और निर्धारित सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे