हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, दो की मौत

  1. Home
  2. Uttarakhand

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, दो की मौत

accident


 

 हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट)  नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रामपुर रोड पर सोमवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

 

 

हादसे में ग्राम विकास अधिकारी समेत दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

 

शादी के कार्ड बांटकर रुद्रपुर लौट रहे थे राजीव

जानकारी के अनुसार, ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित रम्पुरा निवासी राजीव गुप्ता (29) सोमवार को अपने बहनोई प्रेम शंकर के साथ हल्द्वानी आए थे। दोनों यहां राजीव की भांजी भावना की शादी के कार्ड बांटने पहुंचे थे। कार्ड बांटने के बाद सोमवार शाम करीब सात बजे दोनों बाइक से वापस रुद्रपुर लौट रहे थे।

इसी दौरान रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में राजीव गुप्ताऔर दूसरी बाइक के चालक कालाढूंगी के वार्ड नंबर छह निवासी सौरभ बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई। राजीव के बहनोई प्रेम शंकर और दूसरी बाइक पर सवार बृजेश गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि सौरभ पेशे से ग्राम विकास अधिकारी थे। दो युवकों की मौत की खबर से उनके परिजनों और परिचितों में शोक की लहर है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे