उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा- खाई में गिरा मैक्स वाहन, दो की मौत, दो घायल

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा- खाई में गिरा मैक्स वाहन, दो की मौत, दो घायल

accident


 नैनीताल  ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है।

 

 

सोमवार दोपहर धारी ब्लॉक क्षेत्र में यात्रियों से भरा एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसा कैसे हुआ

मिली जानकारी के अनुसार, धारी ब्लॉक के दुदुली क्षेत्र के पास वाहन अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। रेस्क्यू टीम को खाई में उतरकर घायलों और मृतकों को बाहर निकालना पड़ा।

दो लोगों की मौत, दो घायल

एसडीएम नवाजिश खलीक के अनुसार, इस हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे