उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा- यहां सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा- यहां सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत

accident


 

बाजपुर (उत्तराखंड पोस्ट) उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में यूपी बॉर्डर पर शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया यहां पर एक कैंटर ने सवारियों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई। जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

जानकारी के अनुसार, बाजपुर के गांव बहादुरगंज निवासी अर्जुन, निशांत और रवि अपने रिश्तेदार की तेरहवीं रस्म में रामपुर के गांव ढिलिया टांडा गए थे। शुक्रवार देर शाम टेंपो से वह वापस लौट रहे थे। तभी रामपुर रोड चेक पोस्ट के पास सामने से आ रहे एक कैंटर ने टेंपो को टक्कर मार दी।

हादसे में अर्जुन (15) की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में निशांत (16) को बाजपुर सीएचसी में लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रवि को बाजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ टेपों में सवार चार महिलाओं को भी चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक 10 वीं और 11 वीं में पढ़ने वाले छात्र हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर ही पहुंची। पुलिस ने कैंटर और उसके चालक को कब्जे में ले लिया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे